फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नहर में ट्रक चालक संग कूदी तीन बच्चों की मां, डूबने से हुई मौत

Tue, 27 Feb 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। किलोई शिव मंदिर के नजदीक सोमवार दोपहर बाद तीन बच्चों की मां ट्रक चालक के साथ जेएलएन नहर में कूद गई। नहर के पास मौजूद तीन युवकों ने ट्रक चालक को तो बचा लिया, लेकिन महिला डूब गई। जब तक उसे बाहर निकाला, वह दम तोड़ चुकी थी। सदर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि चमारिया गांव का 40 वर्षीय युवक ट्रक चालक के तौर पर काम करता है। उसकी दिल्ली की 35 वर्षीय महिला के पति के साथ दोस्ती थी, क्योंकि महिला का पति भी ट्रक चालक है। पिछले छह साल से दोनों का घर आना-जाना था। पता चला है कि सोमवार को चमारिया गांव का युवक लाढ़ोत गांव पहुंचा, जहां महिला ने कहा कि वह बीमार है। अब जीना नहीं चाहती। इसके बाद वह नहर में कूद गई। चमारिया के युवक ने भी उसके साथ नहर में छलांग लगा दी। महिला पानी के तेज बहाव के चलते नहर में डूब गई। किसी तरह युवकों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन वह उस समय तक दम तोड़ चुकी थी।
वर्जन
महिला का पति और युवक आपस में एक-दूसरे को जानते हैं। ऐसे में युवक का उसके घर आना-जाना था। दोनों सोमवार को करीब 4 बजे नहर में कूद गए। महिला के शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है, जिसका मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा, जबकि युवक को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर मुरारी लाल, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें