फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक में अधिकतर बकाया पेमेंट पर लगी मोहर

Tue, 05 Nov 2024 09:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक नगर परिषद कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद की तरफ से करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों की पेमेंट को अप्रूव करना था। इसमें लगभग 15 विकास कार्यों की पेमेंट को कमेटी के सदस्यों की तरफ से मंजूरी दी गई। बाकी विकास कार्यों की पेमेंट की अप्रूवल अगली बैठक में देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पेमेंट अप्रूवल कमेटी (पीएसी) की कमेटी में तीन सदस्य शामिल होते हैं, इसमें नगर परिषद के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और कार्यकारी अधिकारी होते हैं। मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में हुई बैठक में चेयरमैन और कार्यकारी अधिकारी शामिल रहे, लेकिन वाइस चेयरमैन तबीयत खराब होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाई। बैठक में कमेटी सदस्यों के सामने ठेकेदारों के बिलों को रखा गया। इससे पहले चेयरमैन द्वारा शहर में चल रहे इन विकास कार्यों का मुआयना भी किया गया था। इसके बाद ही अब यह बिल पास किए गए हैं। बैठक में लगभग 15 के आसपास बिलों को वेरिफाई कर पास किया गया है जबकि बाकी बचे बिलों को अगली बैठक में रखने का निर्णय लिया गया।

पहले पार्षद भी होते थे शामिल
पेमेंट अप्रूवल कमेटी में पहले पार्षदों को भी सदस्य बनाया जाता था। जिस वार्ड के काम होते थे, उसी वार्ड का पार्षद सदस्य बनाया जाता था, लेकिन सरकार ने कुछ समय पहले पार्षदों को कमेटी से बाहर कर दिया था और केवल चेयरमैन, वाइन चेयरमैन और कार्यकारी अधिकारी की कमेटी बना दी थी। अब केवल तीन ही सदस्य शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पीएसी की बैठक में मंगलवार को कई बिलों को वेरिफाई करने के बाद अप्रूव कर दिया गया है। कुछ बिलों में कमियां थी, उनको अगली बैठक में रखने को कहा गया है।-
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें