रेवाड़ी। परिवार पहचान प्राधिकरण स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में करीब 1 लाख लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि इसमें को फैमिली आईडी, पेंशन योजनाओं, स्कॉलरशिप, अंत्योदय लाभ, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, लाडली योजना, चिराग योजना से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया।
इन कैंपों के माध्यम से लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच, ऑन-द-स्पॉट फैमिली आईडी अपडेट, नई पेंशन स्वीकृति व योजनाओं की जानकारी जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान की जाती हैं। पिछले कुछ महीनों में लगाए गए कैंपों में सैकड़ों नागरिकों को योजना लाभ मिला है और कई जटिल मामलों का समाधान हुआ है।