मेरा भांजा संदीप तैमूरपुर 23 सितंबर 2024 को स्टडी वीजा पर रूस गया था। दस महीने के बाद उनको अंबाला के एजेंट ने रूस आर्मी में भर्ती कराया था। एक अक्तूबर को अंतिम बार संदीप से बात हुई थी। अब उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
- श्रीभगवान, निवासी गांव तैमूरपुर, रोहतक
छोटा भाई अनुज शर्मा 21 मई को रूस में रशियन भाषा की पढ़ाई करने स्टडी वीजा पर गया था। वहां एजेंटों ने लाखों रुपये का लालच देकर आर्मी में भर्ती करा दिया। 12 अक्तूबर को अंतिम बार संपर्क हुआ था। उस समय उन्हें यूक्रेन युद्ध में भेजा था। अब कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
- अर्जुन शर्मा, निवासी गांव चौरा, करनाल
बड़ा भाई अमन एक साल के स्टडी वीजा पर रूस गए थे, वीजा खत्म होने पर उनको एजेंटों ने आर्मी में भर्ती कराया और उनको बॉर्डर पर भेज दिया गया। अंतिम बार दीपावली के आसपास बातचीत हुई थी। अब सरकार से मांग है कि उनको सकुशल वापस लाया जाए।
- आशीष, निवासी मदनहेड़ी, हिसार