रोहतक। तापमान बढ़ने के साथ-साथ नागरिक अस्पताल की ओपीडी भी बढ़ने लगी है। ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 150 से अधिक पहुंचने लगी है।
दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को नागरिक अस्पताल में पेट दर्द, उल्टी, डायरिया, बुखार के मरीजों की लाइन लगी रही। चिकित्सक का कहना है कि बढ़ते तापमान के साथ रोजाना ओपीडी 150 के पार जा रही है। गंभीर मरीजों को भर्ती कर ग्लूकोज देना पड़ा रहा है।
पीएमओ रेनु भांबु ने बताया कि दो दिन का अवकाश होने के कारण सोमवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी रही। वहीं, गर्मी की वजह से उल्टी-पेचिश, पेट दर्द और खुजली के मरीजों की भीड़ लगी रही। रोजाना 40-50 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सोमवार को करीब 150 से अधिक मरीजों की ओपीडी रही।