16सीटीके30...रोहतक स्थित बापू पार्क में फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिवस के तहत इजरायली जन संहारक
रोहतक। भारत के स्टैंड में परिवर्तन की मांग को लेकर सोमवार को जन संगठनों ने बापू पार्क में सभा का आयोजन किया। यहां ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय नेता अरुण कुमार ने गाजा में फलस्तीनी लोगों के खिलाफ इजरायली सरकार की ओर से चलाए जा रहे नरसंहारक युद्ध की कड़ी निंदा की।
उन्होंने कहा कि अब तक गुजरे बीस महीनों में इस्राइल की लगातार बमबारी और सैन्य आक्रामकता ने 55 हजार से अधिक फलस्तीनियों को मार डाला है। इनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। इन हमलों में आवश्यक बुनियादी ढांचे, अस्पतालों, स्कूलों और शरणार्थी को जानबूझकर लक्ष्य बनाया गया है।
गाजा के लोगों को एक अभूतपूर्व मानवीय तबाही में धकेल दिया है। यह जनसंहार से कम नहीं है। इस मौके पर सीटू, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, किसान सभा के प्रांतीय महासचिव सुमित दलाल, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सह सचिव जयवीर चहल, शिक्षाविद डॉ. सुरिंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद