ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे की समस्या भी बढ़ने लगी है। इसके साथ-साथ ट्रेनों पर भी असर दिखाई देने लगा है। सोमवार को दिल्ली से रोहतक व जींद से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चली तो कही ट्रेनों को रद्द किया गया, जिससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर खड़ा होकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। इससे यात्रियों काफी परेशान बढ़ गई।
वहीं, रेलवे ने ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव करना पड़ा। यह रोहतक रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेन करीब आधे घंटे से दो घंटे की देरी से चली। सोमवार को करीब सुबह से ही कोहरे छाने की वजह से जींद से दिल्ली जाने वाली जलखद दिल्ली पैसेंजर आधे घंटे,जींद-दिल्ली पैसेंजर आधे घंटे, जींद-दिल्ली पैसेंजर रद्द कर दिया गया। पंजाब मेल आधे घंटे, दिल्ली से आने वाली ट्रेन, गोरखधाम एक्सप्रेस 1 घंटा, दिल्ली जींद पैसेंजर 1 घंटे और रोहतक इंटर सिटी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चली।