फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलानौर में बंदरों के आतंक से दहशत का माहौल

Mon, 27 Oct 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
42...कलानौर कस्बे की गलियों में घूमते बंदर। संवाद
विज्ञापन
कलानौर। कलानौर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक बंदर के झुंड गलियों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं। बंदरों ने अब लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। कई जगहों बंदर लोगों से खाने-पीने का सामान छीन लेते हैं। कुछ स्थानों पर बच्चों और बुजुर्गों को भी घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों वार्ड नं 14 की महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया था। तब महिला छत से कूद गई थी। वहीं लोग बड़े-बड़े लोहे के जाल लगाकर घरों में कैद होते जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि नपा प्रशासन और वन विभाग की टीम कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन करेंगे।
पहले टेंडर लगाया गया था लेकिन कोई पार्टी नहीं आई। अब दोबारा टेंडर लगाया जाएगा। वर्तमान में आवारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है। शहर वासियों को आवारा पशुओं से निजात मिलने जा रही है। जल्द ही इस पर भी अमल लाया जाएगा। -विनय कुमार, सचिव, नगर पालिका, कलानौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें