38 वैश्य हाई स्कूल में स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते भारत विकास पर
रोहतक। वैश्य हाई स्कूल में चिता में जल रही आंखें-लोग जागे तो दूर होगा अंधेरा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से मोनिशा भल्ला ने प्रथम व खुशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में नीतिका प्रथम, अनुष्का द्वितीय व अमन तृतीय स्थान पर रहे।
भारत विकास परिषद रोहतक शाखा की ओर से नेत्रदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न, भारत को जानो पुस्तक और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रोत्साहित करने के लिए कपड़े के थैले प्रदान किए गए।
शाखा अध्यक्ष रमन गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों में रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ाते हैं बल्कि समाज के प्रति उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने का भी अवसर देते हैं।
विद्यालय की प्राचार्या अनीता गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के समग्र विकास और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करती हैं। कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक (पर्यावरण) अशोक कुमार गुप्ता, शाखा पर्यावरण संयोजक गणपत राय गोयल, संस्कार टीम सदस्य अर्जुन गुप्ता, विद्यालय अध्यापिका प्रीति गर्ग व अन्य विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा।