संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। धनतेरस पर बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। ऑटोमोबाइल के कारोबारियों की तो बल्ले-बल्ले हो गई। रोहतक में करीब 700 लोगों ने कारों और 2000 से अधिक दोपहिया वाहनों की डिलीवरी ली।
लोगों ने सोने-चांदी के गहने व लक्ष्मी-गणेश, चांदी के सिक्के आदि की भीजमकर खरीदारी की।
आभूषण, बर्तन, सजावटी सामान, कार, बाइक, कपड़े, झाड़ू समेत अन्य जरूरी सामान की लोगों ने जमकर खरीदारी की। अनुमान के मुताबिक, दिनभर में जिले में करीब 160 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।
ज्वेलरी मार्केट में रात तक भी खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। वाहन शोरूमों पर भी ग्राहक वाहनों की खरीदारी करते दिखे। ई-वाहनों की भी ज्यादा मांग रही। धनतेरस पर वाहनों की खरीदारी को लेकर लोगों ने एडवांस बुकिंग की हुई थी। बाजारों में सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
12...रोहतक के दिल्ली रोड पर जाम में फंसे वाहन। संवाद