फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला के हत्यारे को पांच साल बाद उम्रकैद

Sun, 19 Oct 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांपला थाना इलाके में एक महिला की हत्या करने के मामले में अदालत ने दोषी को पांच साल बाद उम्रकैद की सजा सुनाई है। सोनीपत के सोहटी निवासी मंजीत उर्फ लंगड़ा पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह आदेश शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार दुग्गल की अदालत ने सुनाया है।
विज्ञापन

अदालत ने अपने फैसले में दोषी को आईपीसी की धारा 452 के तहत भी सजा सुनाई है। इसमें तीन साल की सजा, पांच हजार रुपये जुर्माना, जुर्माना नहीं देने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। दोषी ने सांपला थाना इलाके में एक महिला की हत्या की थी। सिर पर धारदार हथियार मारकर हत्या की गई थी।
महिला का खून से लथपथ शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला था। दोषी का महिला के पास आना-जाना था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन की व गिरफ्तार किया। इसके बाद से केस अदालत में विचाराधीन था। शनिवार को इसे अदालत ने सजा सुनाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें