बता दें कि स्टेट यूनिवर्सिटी में कई दिन पहले एक महिला कर्मचारी ने
स्टाफ और कुछ छात्र नेताओं पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
यूनिवर्सिटी के डीन, हॉस्टल वार्डन और छात्रों समेत आठ लोगों के खिलाफ केस
दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होते ही पीड़ित पर समझौते का दबाव डाला जा
रहा है।
सोमवार देर रात यूनिवर्सिटी के ठेकेदार समेत कई लोग पीड़ित को लेने
के लिए भी पहुंचे, ताकि अधिकारियों के साथ बैठकर समझौता कराया जा सके,
लेकिन पीड़ित ने इनकार कर दिया। मंगलवार को भी दिनभर यही दौर चलता रहा।
सूत्रों की मानें तो इस मामले में यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों में
हड़कंप मचा हुआ है। दिन भर स्टाफ के लोगों के साथ मीटिंग का दौर चलता रहा।