फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के स्वागत को तैयार मोखरा, वीवीआईपी होगी साक्षी, सबसे ऊंची कुर्सी मिलेगी

Wed, 24 Aug 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
साक्षी मलिक - फोटो : getty
विज्ञापन
ओलंपिक में मेडल जीतकर लौट रही अपनी बेटी का स्वागत करने के लिए मोखरा पूरी तरह से तैयार है। यहां साक्षी को वीवीआईपी की तरह लाया जाएगा और मुख्य मंच पर सबसे ऊंची कुर्सी पर बैठाया जाएगा। मोखरा के स्कूल के मैदान में होने वाले सम्मान समारोह में 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद है और इसे देखते हुए यहां बड़ा टैंट लगाया गया है। सभी का मुंह मीठा करवाने के लिए लड्डू बांटे जाएंगे और व्यवस्था बनाने के लिए गांव के युवा और पहलवानों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन


सम्मान समारोह की आयोजन समिति के सदस्य नवीन मलिक ने बताया टेंट में कूलर की व्यवस्था की गई है। स्थल पर तीन मंच होंगे और साक्षी मुख्य मंच की सबसे ऊंची कुर्सी पर बैठेगी। यह साक्षी का विशेष सम्मान तो होगा ही साथ ही हर कोई आसानी से उसकी झलक पा सकेगा। समारोह स्थल से कुछ दूरी पर बस स्टैंड के पास पार्किंग बनाई गई है। स्थल के पास तक केवल साक्षी व वीवीआईपी वाहन ही जा सकेंगे और उनको भी बाद में वहां से हटा दिया जाएगा। 
ननिहाल में सब्जी-पूरी तो अपने घर कढ़ी पकौड़ा खाएगी

साक्षी के पिता सुखबीर ने बताया कि पहलवान दिल्ली से रोहतक आते समय पहले इस्माइला गांव में अपनी ननिहाल में जाएगी। यहां उसका खाना होगा। इसके लिए हलवा, पूरी और आलू की सब्जी बनाई जाएगी। साक्षी की पसंद के अनुसार घर में कढ़ी पकौड़ा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

 
साक्षी के सहारे गांव की समस्याएं हो सकती हैं खत्म
साक्षी पर तोहफों की बरसात तो हो रही है, साथ में उसके पैतृक गांव मोखरा की हालत भी सुधरती दिख रही है। जिस गांव की समस्याओं के बारे में कभी अधिकारी सुनते भी नहीं थे, मंगलवार को खुद उस गांव में अधिकारी पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने दो दिन पहले टूटी पड़ी सड़क के गड्ढे भरवाने शुरू कर दिए थे और अन्य समस्याओं का निस्तारण कराना भी शुरू कर दिया गया। 

मोखरा में ट्रांसफार्मर लगने की फाइल गायब
मोखरा में बिजली समस्या का निस्तारण कराने के लिए ग्रामीणों की ओर से प्रार्थना पत्र बिजली निगम में दिया गया था। उसका एस्टीमेट भी अधिकारियों ने बना दिया था और वहां ट्रांसफार्मर व तार बदलने के लिए पूरी फाइल तैयार कर ली गई। लेकिन बिजली निगम अधिकारियों ने वहां काम नहीं कराया। अब साक्षी के मेडल जीतने के बाद गांव में विकास कार्य कराने की याद आई तो फाइल तलाश की गई। लेकिन बिजली निगम से वह फाइल गायब हो गई है, जिससे अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें