फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने 10 वर्षीय बच्ची की काट किया घायल

विज्ञापन
mokey attack on 10 years old girl
विज्ञापन
कलानौर। कस्बे में दिन प्रतिदिन बंदरो का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बंदरों की इतना खौफ है कि बच्चे अगर खेल रहे हैं तो वो उन पर हमला कर देते हैं। रविवार शाम को वार्ड 3 के एक घर के आंगन में खेल रही बच्ची को हमलाकर घायल कर दिया। परिजनों ने शोर मचाया तो बंदर भागे, लेकिन तब तक बंदर बच्ची को काट कर घायल कर चुके थे।
विज्ञापन

10 वर्षीय बच्ची शगुन के पिता कश्मीर व मां प्रीति ने बताया कि बेटी घर के आंगन में खेल रही थी। तभी बंदरों का झुंड वहां पर आ गया। शगुन भाग नहीं सकी। ऐसे में बंदरों ने उसे घेर लिया और काट खाया। तभी उन्होंने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने बंदरों को भगाया और बच्ची को लेकर अस्पताल में गए। उन्होंने कहा कि आए दिन बंदर ऐसे ही किसी पर अकारण ही हमला कर देेते हैं। बड़े तो उनसे बच जाते हैं लेकिन बच्चे कई बार उनका शिकार हो जाते हैं। वार्ड 3 के पार्षद प्रतिनिधि कपिल मलिक उर्फ मुन्ना का कहना है कि नगर पालिका भी इन बंदरों को पकड़ने के लिए कुछ नहीं कर रही है। अधिकारियों को समस्याओं के बारे में बताया जाता है लेकिन उनका समाधान नहीं हो रहा है। वहीं चेयरमैन ममता रानी का कहना है कि बंदरों के उत्पात की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। आगामी बैठक में बंदरों को पकड़ने के विषय पर चर्चा कर उनको तुरंत प्रभाव से पकड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें