फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भरो आंदोलन के तहत बर्खास्त पीटीआई ने दी गिरफ्तारियां, दो घंटे बाद पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद रोडवेज बसों से कर्मचारियों को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
बर्खास्त पीटीआई ने शुक्रवार को अपनी नौकरी बहाली के लिए जेल भरो आंदोलन चलाया। मानसरोवर पार्क में इकट्ठे हुए पीटीआई व विभिन्न कर्मचारी संगठनों के सदस्यों ने सड़क पर रोष मार्च निकाला। सड़क पर नारेबाजी करते हुए सभी लघु सचिवालय पहुंचे। यहां पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दी। पुलिस ने चार बसों में इन्हें सवार कर दो घंटे शहर में घुमाया और बाद में मानसरोवर पार्क के पास छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस से जेल ले जाने की बात कही तो उन्होंने कोरोना का बहाना बनाकर जेल ले जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी पीटीआई का क्रमिक अनशन जारी रहा। पीटीआई संघर्ष समिति के चार सदस्य अनशन स्थल पर क्रमिक अनशन पर रहे। शेष कर्मचारी मानसरोवर पार्क पहुंचे। यहीं विभिन्न कर्मचारी व सामाजिक संगठनों के सदस्य भी पहुंचे। यहां अपनी सभा में पीटीआई ने सरकार को दोषी ठहराते हुए अपनी नौकरी बहाली की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही की वजह से पीटीआई की नौकरी गई। पीटीआई उम्र के उस मोड़ सड़क पर आए हैं, जहां से वे न तो वापस लौट सकते हैं न रास्ता बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब दूसरा कोई विकल्प नहीं है। इस कारण सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार पीटीआई की नौकरी बहाली के लिए व्यवस्था करे और 1983 परिवारों को राहत दे। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन भी पीटीआई क्रमिक अनशन जारी रहेगा।

लघु सचिवालय गेट के पास गिरफ्तारी देते विभिन्न संगठनो के सदस्य । संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RohtakCity

सोनपीत स्टैंड पर प्रदर्शन करते कई संगठन के सदस्य। - फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें