फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्यस्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में मोहिनी, चेतना व निधि ने स्वर्ण पदक जीता

Wed, 17 Sep 2025 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30 अंडर 19 आयु वर्ग में लड़कियों में आर्टिस्टिक सोलो में गोल्ड मेडल और ट्रेडिशनल इवेंट में सिल्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से सोनीपत में आयोजित राज्यस्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर-14 में 50 किग्रा में मोहिनी, 54 किग्रा में चेतना, 30 किग्रा में निधि ने स्वर्ण पदक जीता। 36 किग्रा में जिया ने रजत पदक जीता।

शिक्षा विभाग के मीडिया संयोजक डॉ. जनक राज ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ी नवंबर 2025 में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हरियाणा प्रदेश एवं अपने-अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 16 से 18 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

रेवाड़ी में चल रही योग प्रतियोगिता में अंडर 19 गर्ल्स ट्रेडिशनल इवेंट में प्रीति ने रजत पदक, आर्टिस्टिक सोलो इवेंट में प्रीति ने स्वर्ण पदक जीता। ऋषिका एवं अलीना ने भी फाइनल राउंड में प्रवेश कर प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) संजय मलिक, सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह जीत न सिर्फ जिले बल्कि हरियाणा प्रदेश की भी जीत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें