फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-परिचालकों का रात्रि भत्ता दो साल से लंबित : रोडवेज यूनियन

Wed, 17 Sep 2025 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22 हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की बैठक में उप​स्थित कर्मचारी संघ के सदस्य। स्रोत : कर्मचारी संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। रोडवेज डिपो के यूनियन कार्यालय में मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी ने बैठक की। इसमें आठ यूनियनों के डिपो प्रधान ने भाग लिया। बैठक में 23 सितंबर को कर्मशाला में डिपो स्तर की बैठक करने का निर्णय लिया गया। रोडवेज यूनियन का कहना है कि चालक-परिचालकों का रात्रि भत्ता दो साल से लंबित है। कर्मचारियों की मांगों को लेकर महाप्रबंधक को पत्र सौंपा जाएगा।
इसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। मेडिकल बिल, एलटीसी, एसीपी व ओवरटाइम का एरियर भी लंबित है। चालकों-परिचालकों को समय पर अवकाश नहीं दिए जाते। प्राइवेट बसें बिना समय सारिणी के चलती हैं।
विज्ञापन

पदाधिकारियों का आरोप है कि हर दिन अनावश्यक रूप से चालकों व परिचालकों को महाप्रबंधक पत्र देकर नाजायज परेशान करते हैं। दिल्ली-आगारा में चालक व परिचालक को बस क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कर्मचारी इसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन

रोहतक डिपो के महाप्रबंधक का रवैया कर्मचारियों के प्रति नकारात्मक है। इस दौरान संदीप खोखर, नरेश सिवाच, राजेश पंघाल, सुरेश नहरा, मनीष अहलावत, सुमेश कुंडू, मंजीत दलाल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें