फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नागरिक अस्पताल में लगेंगे आग से बचाव के आधुनिक उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रोहतक। नागरिक अस्पताल में आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम के लिए सरकार ने फंड आवंटित किया है। अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक अग्निशमन प्रणाली स्थापित करने के लिए पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) ने करीब 1.78 करोड़ रुपये के लागत कार्य की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नागरिक अस्पताल में अग्निशमन सेवा (संशोधन) अधिनियम-2016 के तहत नई व्यवस्था को अपडेट किया जा रहा है। इसके तहत ब्लॉकों में आधुनिक स्प्रिंकलर सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर, आग बुझाने वाले उपकरण व अलार्म सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। अस्पताल की सुरक्षा को ध्यान में रखते स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय लिया है ताकि भविष्य में किसी भी आकस्मिक घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि दीवार पर लगाने वाले, छत पर लटकाने वाले व स्वचालित रूप से चमकने वाले आपातकालीन निकास चिह्न, बचने के लिए मार्ग, संकेत चिह्न व अन्य अग्निशमन उपकरण की पूर्ति व स्थापना की जाएगी।
पंप हाउस में पहले से लगाए गए डीजल इंजन पंप की मरम्मत की जाएगी। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। 10 अप्रैल को एजेंसी के टेंडर अलॉटमेंट के लिए ओपन किए जाएंगे। इसके बाद प्रक्रिया पूरी कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-

वर्जन
नागरिक अस्पताल में आग से सुरक्षा के इंतजाम के लिए 1.78 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी। इसके टेंडर के लिए आवेदन मांगे गए हैं। मई के अंत तक काम शुरू करवा दिया जाएगा। -कृष्ण कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें