रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में शुक्रवार को पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम सभा की मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई। मॉक ग्राम सभा में योगेश ने सरपंच की भूमिका निभाई।
पंचों की भूमिका चंचल, अंजू, काफ़ी, नैनम और पिंकी ने निभाई और गुंगुन और राशि ने पंचायत अधिकारियों की भूमिका अदा की। वहीं शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों में कविता, पूजा, दीपांशु, ज्योति और आदित्य ने वार्ड सदस्यों की भूमिका निभाते हुए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।
मुख्य अतिथि राजपाल सिंह चहल ने विद्यार्थियों को पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली, चुनौतियों और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. एसएस चाहर, डॉ. जगबीर नरवाल, डॉ. राजेश कुंडू, डॉ. समुंदर सिंह, डॉ. सुमनलता व अन्य उपस्थित रहे।