फोटो 01 खेड़ी महम में योग शिविर के अवसर पर मौजूद ग्रामीण महिलाएं व अन्य । स्रोत विभाग
महम। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय नागरिक अस्पताल व ब्लॉक स्तर पर पीएचसी में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए विशेष योग शिविरों का आयोजन किया गया। योगाचार्य अमित अहलावत ने बताया कि खेड़ी महम में लगाए गए इस शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना तथा उन्हें योग के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाना रहा। शिविर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल और जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. सुमन सहरावत और योग स्पेशलिस्ट डॉ. पूजा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें गर्भवती महिलाओं को सूक्ष्म व्यायाम और विशेष योग क्रिया सिखाई गई तथा गर्भवती महिलाओं के खानपान के बारे में बताया गया।