फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जरूरतमंदों के लिए संजीवनी बनी मोबाइल अस्पताल वैन

विज्ञापन
04जेएनडी06: मोबाइल अस्पताल वैन के माध्यम से ​शिविर लगाकर मरीजों को दवाइयां वितरित करते हुए । स्
विज्ञापन
नरवाना। कैथल के कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर सेवा व समर्पण के भाव से शुरू की गई आदित्य निशुल्क मोबाइल अस्पताल वैन जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन

बुधवार को मोबाइल अस्पताल वैन नरवाना क्षेत्र के गांव लौन स्थित रविदासिया चौपाल पहुंची। यहां ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सा जांच व दवा उपलब्ध कराई गईं। मोबाइल अस्पताल वैन की संचालन व्यवस्था कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला की ओर से संभाली जा रही है।

कैंप का शुभारंभ क्षेत्र के समाजसेवी प्रवीण कुमार व मैसर्ज देशराज कृष्ण कुमार लौन वाले ने रिबन काटकर किया। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टर ज्योति (एमबीबीएस), दंत चिकित्सक डॉक्टर पंकज (एमबीबीएस, एमडी) सहित जयराम अस्पताल के स्टाफ मनदीप ओटी, ज्योति एएनएम व करीना की टीम ने अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन

सुबह से ही रविदासिया चौपाल में ग्रामीणों की भारी भीड़ देखी गई। डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य रोगों की जांच की। साथ ही मुफ्त दवा वितरित कीं।
ग्रामीणों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला का आभार जताते हुए कहा कि घर के नजदीक इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा मिलना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। समाजसेवी प्रवीण कुमार ने बताया कि यह मोबाइल अस्पताल नरवाना हलके के हर गांव व वार्ड तक पहुंचेगा ताकि जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं घर पर मिल सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें