फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मैराथन में अव्यवस्था को लेकर डीएसओ पर बरसे विधायक

Sat, 02 Nov 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती वीरवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाई गई। इस दौरान मैराथन का आयोजन किया गया।
मैराथन आईटीआई से शुरू होने के बाद नेताजी सुभाष स्टेडियम में जाकर संपन्न हुई। इस दौड़ में अधिकारियों के साथ नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव व महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव भी बतौर अतिथि मौजूद रहे। दौड़ का समापन कार्यक्रम नेताजी सुभाष स्टेडियम में हुआ। यहां सभी के संबोधन के बाद जैसे ही कार्यक्रम समापन की ओर बढ़ने लगा तभी मंच पर बैठे विधायकों को एक कोच ने खिलाड़ियों को समय पर डाइट नहीं मिलने की बात कही।
कोच ने कहा कि खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास करते हैं, परंतु उनकी डाइट कई माह तक नहीं आती है। इस बात को लेकर मंच पर बैठे नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव व महेंद्रगढ़ के विधायक कंवरसिंह यादव ने डीएसओ (जिला खेल अधिकारी) को बुलाया। बस यहीं से बात शुरू हुई और भाजपा सरकार के पहली बार महेंद्रगढ़ से विधायक बने कंवरसिंह यादव व उनके साथ तीसरी बार विधायक बने ओमप्रकाश यादव का डीएसओ पर गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने डीएसओ से कहा कि आपने कहा था कि स्टेडियम में दो हजार लोगों की व्यवस्था है और यहां बैठने के लिए पांच सौ लोगों की भी आपने व्यवस्था नहीं की। विधायक ने कहा कि दो हजार की संख्या बताकर आपकी क्या मंशा रही हमें पता नहीं परंतु काम अगर सच्चाई व ईमानदारी से नहीं हुआ तो अंजाम भुगतना पड़ सकता है। इस बात को लेकर दोनों विधायकों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई। इस पर डीएसओ ने दिवाली के कारण खिलाड़ियों की संख्या कम होना बताया। इसके बाद कोच की ओर से उठाई गई खिलाड़ियों की डाइट की मांग को लेकर विधायक ओमप्रकाश यादव ने जल्द आगे भेजने व उसकी एक कॉपी उन्हें देने की बात कहीं। इसके बाद दोनों विधायकों ने जल्द ही खिलाड़ियों की इस मांग को पूरा करने के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें