फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिल्ली महारैली के लिए विधायक बतरा ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Fri, 12 Dec 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
46-कांग्रेस भवन में बैठक लेने पहुंचे विधायक भारत भूषण बतरा, शहरी अध्यक्ष कुलदीप केडी व मौजूद का
विज्ञापन
रोहतक । विधायक भारत भूषण बतरा ने स्थानीय कांग्रेस भवन में शहरी कांग्रेस पदाधिकारियों, सेवादल, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यह बैठक 14 तारीख को दिल्ली में कांग्रेस की प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए की गई।
विज्ञापन

बैठक में विधायक बतरा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार वोट चोरी से बनी है और जनता इसका जवाब देगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक ने कहा कि यह रैली सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और जनता की आवाज को बुलंद करने का अवसर है।
उन्होंने पूरी तैयारी पर चर्चा की और विभिन्न टीमों के समन्वय की जिम्मेदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर कांग्रेस शहरी प्रधान कुलदीप केडी ने कहा के सभी कार्यकर्ता 14 तारीख को कांग्रेस भवन पर सुबह एकत्रित होंगे और यहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक में गुलशन डंग, कदम सिंह अहलावत, महावीर मलिक, महिला जिलाध्यक्ष निर्मल बल्हारा, चंचल नांदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें