42-लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के प्रवेश द्वार पर महिला महाविद्यालय के गेट के सामने शह
रोहतक। शहीद सैनिक पूरे राष्ट्र की धरोहर होते हैं लेकिन शहर के लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के प्रवेश द्वार पर महिला महाविद्यालय के गेट के सामने शहीदों की याद में बने स्मारक की हालत खराब है। इसका फर्श टूटा पड़ा है। इसकी छत और साइड की दीवार भी क्षतिग्रस्त है। इसको लेकर निगम और उपायुक्त कार्यालय में पूर्व सैनिकों ने ज्ञापन दिया हैं। हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक ने बताया कि प्रशासन की तरफ से जल्द सुधार के आश्वासन मिले हैं। आश्वासनों के अतिरिक्त धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। इसको लेकर निगम और स्थानीय प्रशासन से पूर्व सैनिकों ने स्मारक के फर्श और छत की जल्द मरम्मत करवाने की अपील की है। संवाद