21सीटीके32...एमडीयू में आयोजित खेल प्रतियोगिता में जीते के बाद मौजूद खिलाड़ी। स्रोत:एमडीयू
रोहतक। एमडीयू में अंतर महाविद्यालय की प्रतियोगिता चल रही है। सोमवार को डॉक्टर मंगलसेन जिम्नेजियम हाॅल में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एमकेजेके कॉलेज रोहतक ने यूटीडी को हराकर चैंपियन का खिताब जीता और टीका राम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत ने जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि के रूप में एमकेजेके कॉलेज रोहतक की प्राचार्य डॉ. रश्मि लोचहब और एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जल्द कैश अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों को बेहतर खेल किट दी जाएगी और एसी ट्रेन में सफर करवाया जाएगा। दैनिक भत्ता भी बढ़े हुए रेट से दिया जाएगा। इस अवसर पर विजय बैडमिंटन कोच, डॉ. सुमन मान, डॉ. मनिषा सैनी, हरेंद्र, सतपाल आदि मौजूद रहे।