फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में गैर शिक्षक संघ के चुनाव 28 को, नामांकन 24 व 25 को

विज्ञापन
21सीटीके12...संघ कार्यालय में हुई बैठक में शामिल एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी।स्
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की सोमवार को हुई ईसी की बैठक में संघ के चुनाव को हरी झंडी दे दी गई। संघ का चुनाव 28 अक्तूबर को होगा। इस संबंध में मंगलवार को संघ कार्यालय में आम सभा की बैठक बुलाई गई है। संघ के प्रधान राजकुमार शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

बैठक में सभी ने संघ की नई कार्यकारिणी गठन के लिए दीपावली से पहले चुनाव कराने पर सहमति जताई। इसके चलते 28 अक्तूबर को संघ की नई कार्यकारिणी चुने जाने का फैसला हुआ। यहां चुनावी शेड्यूल तय करते हुए 24 व 25 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय दिया गया। दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर संघ के सदस्य मंगलवार को आम सभा की बैठक में शामिल होंगे। चुनाव पूर्व संघ ने बैठक बुलाई है। यहां पिछले वर्ष का लेखा जोखा भी रखा जाएगा। संघ के प्रधान राजकुमार शर्मा ने कहा कि चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मंगलवार को आम सभा कर इस बारे में सभी को सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें