फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता प्रेमी जोड़े को पुलिस ने दबोचा

Tue, 10 Dec 2013 09:44 PM IST
महेंद्रगढ़/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक गांव से 10 दिनों से लापता प्रेमी जोड़े को पुलिस ने मंगलवार को जयपुर से हिसार जा रही बस से पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की का महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवा दोनों को अदालत में पेश किया।

अदालत ने युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय एक नाबालिग 30 नवंबर को देर शाम अपनी भैंस बांधने नोहरे में गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी।

लड़की के परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन महेंद्रगढ़ पुलिस चौकी में लड़की के पिता ने गांव ढ़ाढ़ोत के कर्मबीर नामक टेंपो चालक पर उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लड़की के साथ जयपुर से हिसार जाने वाली बस में सवार है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक टीम गठित करके बस को दोपहर एक बजे सतनाली चौक पर रुकवाकर दोनों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा है और आरोपी के टेंपो से स्कूल जाया करती थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें