फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहलाकर लड़कियों को भगाया, दो गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2013 09:01 PM IST
गोहाना/सोनीपत (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस ने एक ही स्कूल की 10वीं कक्षा की तीन छात्राओं को बहला-फुसलाकर भगाने वाले दो युवकों को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद छात्राओं को परिजनों को सौंप दिया। जबकि दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


शहर के रहने वाले दो युवक नवीन और विकास गत दिवस 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली तीन छात्राओं को बहला-फुसलाकर ले गए थे। जैसे ही पुलिस को मामले की सूचना मिली, पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने एक छात्रा के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को तीनों लड़कियों के साथ पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। पांचों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों ने पुलिस के सामने दुराचार की पुष्टि की है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि काफी समय से पुरानी मंडी स्थित सरकारी स्कूल की कुछ लड़कियां इन युवकों के संपर्क में थी। मौका पाकर दोनों युवक इन लड़कियों को भगा ले गए। डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि शहर थाना प्रभारी ईश्वर टंडन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दोनों लड़कों के साथ तीनों छात्राओं को भी पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराया। जिसमें दो लड़कियों के साथ दुराचार करने की पुष्टि की गई है। पुलिस ने दोनों युवकों को अदालत में पेश कर दिया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें