फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 55 साल के दादा ने आठ साल की पोती से की गंदी हरकत; चाकू दिखा तीन और बच्चों को भी... मासूम की आपबीती

Wed, 17 Dec 2025 10:25 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

रोहतक में एक शख्स द्वारा अपनी पोती समेत चार बच्चों के यौन शोषण का मामला सामने आया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने सभी बच्चों को अपनी संरक्षण में ले लिया है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाना इलाके के एक गांव में दादा (55) ने अपनी पोती (8) समेत चार बच्चों का यौन उत्पीड़न किया है। पीड़ितों में तीन बच्चियां व एक बच्चा शामिल है जिनकी उम्र महज पांच से आठ साल है। गांव के सरकारी स्कूल में पॉक्सो एक्ट के तहत हुए जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने आपबीती बताई तो यह खुलासा हुआ। इसके बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी यानी सीडब्ल्यूसी ने सभी बच्चों को संरक्षण में ले लिया है। इनकी काउंसिलिंग व एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


बच्ची ने समिति की महिला सदस्य व काउंसलर को बताया कि दादा ने खेत में चाकू दिखाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। उसके साथ खेलने वाले तीन अन्य बच्चों का भी यौन उत्पीड़न हुआ है। इनमें से एक लड़का व दो लड़कियां हैं। इनकी मां की मौत हो चुकी है। पिता मजदूरी पर चले जाते हैं।

मां छोड़कर जा चुकी, दादा-दादी के साथ रहती थी बच्ची

वहीं, दादा के उत्पीड़न का शिकार हुई बच्ची की मां उसे छोड़कर चली गई। उसका पिता हत्या के मामले में जेल में बंद है। घर पर बच्ची दादा-दादी के साथ ही रहती थी। बच्ची ने कहा कि इस बारे में दादी को बताने का प्रयास किया तो डांट पड़ी व साथ ही किसी से इस बारे में कुछ भी नहीं कहने की बात कही।
विज्ञापन


दादा ने पोती सहित चार बच्चों का यौन उत्पीड़न किया है। यह मामला संज्ञान में आते ही समिति ने बच्चों को संरक्षण में ले लिया है। इनकी काउंसिलिंग के साथ एफआईआर की कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सतीश कौशिक, चेयरमैन, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें