फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निजी विद्यालयों का एमआईएस पोर्टल 25 तक खोला

Sat, 22 Aug 2026 08:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कुछ निजी विद्यालयों का एमआईएस पोर्टल सीट डिक्लेरेशन व मान्यता संबंधी आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड न किए जाने के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

ऐसे निजी विद्यालयों की ओर से खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के दाखिले संबंधी विवरण एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए विभाग ने इन विद्यालयों के लिए 21 से 25 अगस्त तक एमआईएस पोर्टल पुनः खोलने का निर्णय लिया है।
जिले के सभी संबंधित निजी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित अवधि के दौरान खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के दाखिले संबंधी आवश्यक विवरण एमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें