फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री धनखड़ ने लांच किया कैश लेस एप, सरपंच को दिए 11 रुपये

Wed, 30 Nov 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
minister OP Dhankar - फोटो : file photo
विज्ञापन
नोटबंदी के बीच प्रदेश सरकार ने कैश लेस व्यवस्था बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत मंगलवार को कृषि एवं पंचायत मंत्री ओपी धनखड़ ने जिला विकास भवन में कैश लेस योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य लोगों को कैश लेस योजना के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों से कहा गया कि अब वह इसी के सहारे लेनदेन करें।
विज्ञापन


जिला विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मकड़ौली के सरपंच सुमित कुमार ने कैश लेस योजना का शुभारंभ होने के बाद सबसे पहले एप डाउन लोड किया। एप डाउन लोड करते ही मंत्री ने अपने कोष से मोबाइल के माध्यम से सरपंच के पास 11 रुपये ट्रांसफर किए। मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की कैस लेस लेनदेन की व्यवस्था को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन से कैश लेस लेनदेन बहुत सरल है। मंत्री ने कैश लेस लेनदेन व इंटरनेट बैंकिंग के बारे में लोगों को जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि उनके सभी पांच विभागों और प्रदेश की लगभग 180 मंडियों में कैश लेस लेनदेन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। चंडीगढ़ में विभागों में कार्यशाला करके कैश लेस लेनदेन के बारे में जानकारी दी गई है।

पीएनबी लगाएगा दुकानों में मशीनें

एलडीएम एनके बंसल ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) जल्द ही दुकानों पर पोश मशीनें लगाएगा। जिससे कैश लेस सामान खरीदा जा सकेगा। कैश लेस लेनदेन के लिए अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते से लिंक करवाना होगा। यह सुविधा सभी राष्ट्रीयकृत व निजी बैंकों में मौजूद है। आईसीआईसीआई बैंक के सीनियर मैनेजर अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि कैशलेस लेनदेन के लिए व्यक्ति को केवल अपने स्मार्ट मोबाइल फोन में एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद स्मार्ट फोन से पैसे दूसरे व्यक्ति के  खाते में भेजे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुकानदारों, व्यापारियों, गैस एजेंसी संचालकों, पेट्रोल पंप संचालकों सहित अन्य व्यापारिक  संगठनों को कैश लेस लेनदेन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी अतुल कुमार, एडीसी प्रदीप कुमार, सीटीएम महेंद्रपाल, सचिव आरटीए जगदीश शर्मा, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, एचसीएस प्रशिक्षणाधीन सत्यवान मान, खजाना अधिकारी राजबीर साहू, जिला राजस्व अधिकारी राजेंद्र कुमार, तहसीलदार गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें