फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के सेक्टर-1 में भी मिनी अक्षरधाम

Sat, 14 Nov 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
अब अक्षरधाम मंदिर के मिनी प्रारूप के दर्शन सेक्टर-1 में भी हो सकेंगे। यहां 700 गज में बन रहे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर को अहमदाबाद के 3 आर्किटेक्चर 3 वर्षों से अक्षरधाम का प्रारूप दे रहे हैं। यहां जयपुर से मूल नायक भगवान पार्श्वनाथ के साथ 4 मूर्तियाें को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ मंदिर में मां सृष्टि भूषण का मंगल प्रवेश हुआ। शनिवार शाम साढ़े 6 बजे यहां भजन संध्या होगी। जिसमें कत्थक गुरु वेदव्यास प्रस्तुति देंगे। अंतरराष्ट्रीय भजन गायक संजय पारिख भी भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

एलपीएस परिवार की ओर से बनाए जा रहे पार्श्वनाथ मंदिर में 19 से 21 फरवरी तक पांचों मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा और मंदिर को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। समाजसेवी व उद्योगपति राजेश जैन ने बताया कि पूरे मंदिर में कलाकृति को बारीकी से बनाया गया है।
विज्ञापन


मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ के साथ भगवान महावीर, आदिनाथ, नमीनाथ, चंदा प्रभु की मूर्ति लाई जाएंगी। माता पदमावती और चेतपाल की मूर्तियां भी लाई जाएंगी।

गाजे-बाजे के साथ मां सृष्टि भूषण का मंगल प्रवेश
सेक्टर-1 के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ मां सृष्टि भूषण का मंगल प्रवेश हुआ। दिगंबर जैन जती से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुई मंदिर में पहुंची। मां सृष्टि भूषण के साथ श्रद्धालु नंगे पांव चले। 108 कलशों के साथ श्रीजी का अभिषेक किया गया।

भगवान महावीर डिजिटल लाइब्रेरी में प्राचीन ग्रंथों की विशेष शाखा का सृष्टि भूषण माता और उद्योगपति राजेश जैन व विजय जैन ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, सिद्धार्थ जैन, शैलेंद्र जैन, राजीव जैन, अरुण जैन, मनोज जैन डब्बू, निटू जैन, आशुतोष जैन, विनोद जैन, रविंद्र जैन, विकास दलाल, राजेश जैन, आदेश जैन, प्रभाष जैन, दीपक जैन, नवीन जैन, अतुल दलाल, सीमा जैन, संध्या जैन, दीपा जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें