बृहस्पतिवार से चार दिन तक दिन तक नान इंटर लाकिंग के कारण दर्जन भर ट्रेनें दूसरे रूट से आवाजाही करेंगी।
जबकि इन चार दिन तक जनता एक्सप्रेस रद रहेगी। जिन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, वे ट्रेनें झज्जर से वाया रेवाड़ी होते हुए मथुरा से आवागमन करेंगी।
जाहिर तौर इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रबंधन ने इसकी सूचना संबंधित रेलवे स्टेशनों पर भेज दी हैै। बता दें कि जनता एक्सप्रेस (मुंबई-फिरोजपुर) रोजाना शाम को 3 बजकर 20 मिनट पर रोहतक से बठिंडा की ओर और सुबह 11 बजे रोहतक से दिल्ली की ओर जाती है।
रोहतक रेलवे जंक्शन से मिली जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर से मथुरा और पलवल के मध्य असोहटी में रेलवे ट्रैक पर नान इंटर लाकिंग का काम चलेगा। दौरान पंजाब मेल और छिंदवाड़ा एक्सप्रेस को छोड़कर उपरोक्त रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
बताया गया है कि असोहटी के निकट रेलवे ट्रैक पर ये काम चार दिन में पूरा होगा। 12 अक्तूबर से ट्रेनों का आवागमन एक अक्तूबर को तय की गई समय सारिणी के अनुसार बहाल हो सकेगा। 8 अक्टूबर आभा एक्सप्रेस का अप-डाउन में रूट डायवर्ट रहेगा। 9 को जनता एक्सप्रेस अप और डाउन में रद रहेगी, जबकि नांदेड़ एक्सप्रेस एवं आभा एक्सप्रेस का अप-डाउन और नवयुग एक्सप्रेस का सिर्फ डाउन में रूट डायवर्ट होगा। 10 को नांदेड़ और अंडेमान डाउन में और आभा एक्सप्रेस का अप-डाउन में रूट डायवर्ट होगा। 11 अक्टूबर को आभा एक्सप्रेस अप और डाउन में जबकि अंडेमान काडाउन में रूट डायवर्ट रहेगा।