फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मिड्ढा ने पूर्व मंत्री की मामी और निवर्तमान पार्षद के ससुर के निधन पर शोक जताया

विज्ञापन
09सीटीके05...पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की मामी के निधन पर शोक करते उपाध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण लाल मि
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा रविवार को डीएलएफ कॉलोनी स्थित पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर के निवास पर पहुंचे। यहां उनकी मामी सुमित्रा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि सुमित्रा देवी धार्मिक और सामाजिक सोच की महिला थीं। उन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद की व परिवार को एकजुट रखा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, संजय आहूजा, ईश्वर सिंगल, एडवोकेट विशाल भाटिया, मनोज मक्कड़, विकास बंसल, कपिल नागपाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इवहीं विस उपाध्यक्ष शिवाजी कॉलोनी में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपू नागपाल के पिता व वार्ड 19 की निवर्तमान पार्षद मुक्ता नागपाल के 63 वर्षीय ससुर जवाहर नागपाल के निधन पर भी शोक जताने पहुंचे। यहां शोकसंतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें