फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमए द्वितीय वर्ष की टीमों ने जीते क्रिकेट मुकाबले

Mon, 10 Feb 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
09सीटीके08-एमडीयू के सरदार वल्लभ भाई क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद एमए द्वितीय वर्ष व एमए प्रथम वर - फोटो : samba
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के भूगोल विभाग की छात्र कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को सरदार वल्लभ भाई क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट मैच और योग प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस के डीन प्रो. सेवा सिंह दहिया ने बतौर मुख्यातिथि क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में खेल के महत्व से अवगत करवाया। रविवार को दो मैच आयोजित किए गए। पहला मुकाबले में लड़कों के वर्ग में एमए द्वितीय वर्ष और एमए प्रथम वर्ष के बीच हुआ। इसमें एमए द्वितीय वर्ष की टीम विजयी रही। लड़कियों के वर्ग में भी एमए द्वितीय वर्ष ने एमए प्रथम वर्ष की टीम को हराया।

योग प्रदर्शन कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. महताब सिंह ने शीर्षासन सहित विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन करके अपने योग कौशल से विद्यार्थियों को योग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्हाेंने खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रो. सचिंदर सिंह, प्रो. प्रमोद कुमार, डाॅ. प्रदीप कुमार और डाॅ. सुम्मी शर्मा, गैर शिक्षण कर्मी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें