फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्कूलों में मेधावियों का हुआ सम्मान

Wed, 15 May 2024 05:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
म्मानित किया
विज्ञापन

बहादुरगढ़। जी डी गोयनका स्कूल की छात्रा मानसी राठी ने 12वीं कक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। मानसी की उपलब्धि पर स्कूल भी गौरवान्वित है।
स्कूल की निदेशिका शैलजा जून ने मानसी को सम्मान स्वरूप लैपटॉप भी भेंट किया। सफलता से उत्साहित मानसी राठी अपने माता पिता के साथ स्कूल स्टाफ का आभार जताने के लिए स्कूल पहुंची थी। स्कूल पहुंचने पर मानसी का जोरदार स्वागत किया गया। मिठाई खिलाकर मानसी को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गई। जी डी गोयनका स्कूल की निदेशिका शैलजा जून ने बताया कि स्कूल में 12वीं कक्षा का ये पहला बैच था जिसका परिणाम शत प्रतिशत तो रहा ही बल्कि उनके स्कूल की छात्रा ने टॉप कर नया मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाता है। अनुभवी और प्रतिभाशाली अध्यापक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के मेधावी छात्रों का स्कूल की तरफ से सम्मान किया गया है। मानसी राठी , सराय औरंगाबाद गांव की रहने वाली है। मानसी के पिता किसान और माता गृहणी है। मानसी यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बनना चाहती है। इसके लिए वो पूरा फोकस पर पढ़ाई करती है। मानसी ने बताया कि स्कूल के अध्यापक हर समय छात्रों के डाउट दूर करने के लिए तैयार मिलते थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटोः- शेयर से9 12वीं की टॉपर मानसी राठी को लैपटॉप देकर सम्मानित करते हुए जी डी गोयनका स्कूल की निदेशिका शैलजा जून


बीएमडी स्कूल की तासु ने 99.4 फीसदी अंक लेकर लहराया परचम फोटो शेयर में स्कूल के नाम से
बेरी (वि)। गांव माजरा डी में स्थित बीएमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माजरा का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। छात्रा तासु ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया। दीक्षा ने 494 तथा रचना ने 490 अंक प्राप्त किए। विद्यालय के कुल 56 विद्यार्थियों में से 12 बच्चे 95 प्रतिशत से ऊपर तथा 44 बच्चों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्राध्यापक देवेंद्र सिंह ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें