फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बैंक में रैकी करता दिख रहा संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंसी नहर की पटरी एक लाख रुपये लूटकर फरार हुए युवक वारदात के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा है। जब किसान खरैंटी निवासी रामफल बैंक में एक लाख रुपये निकलवाकर जेब में डाल रहा था, उसी समय एक युवक मुंह पर नकाब और सिर पर परना डाले इधर से उधर निगाह डाल रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को लाखनमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, जांच अधिकारी एएसआई पवन किसान रामफल के साथ लाखनमाजरा स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में पहुंचे और फुटेज खंगाली। किसान रामफल ने बताया कि जब वह पैसे जेब में डाल रहा था, तभी युवक किसी से फोन पर बात कर रहा था। कह रहा था कि पापा, एक हजार रुपये में बैंक में खाता खुलेगा। मुझको लाखनमाजरा अड्डे पर मिलना, मैं आ रहा हूं। किसान ने बताया कि जो कपड़े सीसीटीवी कैमरे में कैद संदिग्ध युवक ने पहन रखे हैं, ऐसे ही कपड़े लूटपाट करने वाले एक युवक ने पहन रखे थे। वहां पर भी मुंह पर नकाब डाला हुआ था।
ट्यूबवैल लगवाने के लिए मिस्त्री को पैसे देने जा रहे थे पिता-पुत्र
खरैंटी गांव निवासी रामफल ने सोमवार को लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी थी कि वह बिजली निगम से हेड ड्राफ्समैन के पद से रिटायर हुआ था। उसे खेत में नया ट्यूबवैल लगाना है। इसके लिए सोमवार को लाखनमाजरा स्थित एसबीआई बैंक की शाखा से एक लाख रुपये निकलवाए और अपने बेटे मनोज के साथ बाइक पर मिस्त्री को एडवांस में देने के लिए खेतों में जा रहे थे। जब दोनों बैंसी व पोली गांव के बीच नहर की पटरी पर पहुंचे तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए और तलवार दिखाकर 1 लाख रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन छीनकर ले गए।
विज्ञापन


बैंक में एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें एक युवक मुंह पर नकाब व सिर पर परना डाल कर इधर-उधर देख रहा है। शक है कि यह युवक किसान की रैकी कर रहा था। वह वारदात में शामिल हो सकता है। फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रहे हैं। उम्मीद है जल्द कामयाबी मिलेगी। - इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, प्रभारी थाना लाखनमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें