08सीटीके09..लघु चिड़ियाघर में धूप सेंकते हीरणों के निहारते पर्यटक। स्रोत : अमर उजाला
बुधवार को धूप निकलने के साथ ही लोगों को दिनभर ठंड से राहत मिली। सड़कों और बाजार में भी अन्य दिनों से ज्यादा भीड़ रही। पार्कों में भी अधिक संख्या में लोग टहलने पहुंचे।
तिलियार स्थित लघु चिड़ियाघर में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। धूप से वन्यजीवों को भी राहत मिली। वैसे वन्य प्राणी विभाग की ओर से नॉकटर्नल हाउस (निशाचर घर) में रह रहे जीवों के लिए हीटर और ब्लोअर लगाया गया है। शाम को सूर्यास्त होते ही ठिठुरन बढ़ गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
रात के तापमान ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2024 में 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं अगर सिर्फ 2023 को छोड़ दें तो न्यूनतम तापमान में अन्य कई वर्षों के मुकाबले अधिक ठंडक रही।