फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक ट्रैक पर चली मेमू ट्रेन

Mon, 04 Mar 2013 02:45 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से रोहतक के बीच रविवार को बिजली चालित रेल यानी मेमू रेल चलनी शुरू हो गई। इस मौके पर केंद्रीय रेलमंत्री पवन बंसल ने कहा कि इससे हरियाणा के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोनीपत-जींद रेललाइन पर गोहाना के पास रेल कोच फैक्टरी लगाई जाएगी। इससे आसपास के जिलों में भी रेल कलपुर्जों के छोटे उद्योगों की शृंखला शुरू होगी। इस तरह रेल कोच फैक्टरी लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी।  

रेलमंत्री रविवार को रोहतक रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ रोहतक-दिल्ली विद्युत रेलगाड़ी (मेमू) को रवाना करने के मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मेमू ट्रेन सुबह सात बजे रोहतक से चलकर सवा नौ बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और वापसी में शाम 3.50 बजे दिल्ली से चलकर रोहतक में शाम 6.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा, गुड़गांव-सोहना-नूहं-फिरोजपुर झिरका-अलवर और यमुनानगर-साढौरा-नारायणगढ़-चंडीगढ़ की रेल लाइनें बनने से हरियाणा की तस्वीर बदलेगी।

जयपुर-रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक-जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर रेल चलाने की मांग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे यह रेल चलाना चाहेंगे लेकिन रेलवे विभाग को पूरे देश को देखना है और दूरदराज के इलाकों के लिए भी रेल सुविधाएं उपलब्ध करानी हैं। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पूरे प्रदेश में रेल का जाल बिछेगा और प्रदेश के सभी कोनों को रेल से जोड़ा जाएगा।

नई रेलगाड़ी का गाजे-बाजे से स्वागत
दिल्ली से रोहतक के बीच रविवार को बिजली चालित रेल यानी मेमू रेल चलनी शुरू हो गई। मेमू ट्रेन पहुंचने की खुशी में बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन और सांसद दीपेंद्र हुड्डा का लोगों ने जोरदार स्वागत किया गया। रोहतक से मेमू में बैठकर आए सांसद का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। ट्रेन से उतरते ही सांसद ने बहादुरगढ़ में रेलवे लाइन के साथ लाइनपार क्षेत्र के लिए बनने वाले पार्क का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें