फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रंग सुर म्यूजिकल फिएस्टा में मधुर प्रस्तुतियों से बांधा समा

विज्ञापन
23 एमडीयू में रंग सुर म्यूजिकल फिएस्टा में कलाकार विदुषी शशिकला दानी को मुख्य अति​थि चौधरी रणबी
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में संगीत विभाग की ओर से टैगोर ऑडिटोरियम में रंग महोत्सव के तहत दो दिवसीय रंग सुर म्यूजिकल फिएस्टा का शुभारंभ हुआ। प्रख्यात जल तरंग वादक विदुषी शशिकला दानी ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद (सीआरएसयू) के कुलपति प्रो. रामपाल सिंह सैनी ने कहा कि कहा कि संगीत भारतीय संस्कृति की आत्मा है जो व्यक्ति के जीवन में संवेदनशीलता, अनुशासन और रचनात्मकता का विकास करती है।
उन्होंने विद्यार्थियों को संगीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। प्रो. रामपाल सिंह सैनी ने कलाकार विदुषी शशिकला दानी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

वहीं रंग कलम शिक्षक केंद्र सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रो. हरीश कुमार, प्रो. सुधीर कुमार, प्रो. आशीष दहिया, प्रो. दिव्या मल्हान व अन्य उपस्थित रहे।
रंग सुर की कन्वीनर प्रो. विमल ने बताया कि रंग सुर के तहत 18 फरवरी को प्रतिष्ठित वोकलिस्ट किराना घराना से विदुषी, संहिता नंदी अपनी शानदार प्रस्तुति देंगी। डॉ. सौरभ वर्मा ने बेहतरीन मंच संचालन किया। निदेशक युवा कल्याण डॉ. प्रताप राठी और उनकी टीम ने आयोजन व समन्वयन सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें