फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला में अग्निपथ को लेकर बैठक आज, पुलिस की कड़ी निगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अग्निपथ योजना के विरोध में बुधवार को सांपला में किसान संगठनों की बैठक होगी। बैठक में न केवल खाप पंचायतों, बल्कि दूसरे प्रदेशों के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है। जींद की तरह सांपला में बैठक भी शांतिपूर्ण रहे, इसके लिए पुलिस किसान नेताओं से बातचीत कर रही है।
विज्ञापन

जिले में अग्निपथ योजना को लेकर एक सप्ताह से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। न केवल भाजपा कार्यालय के बाहर युवा व किसान धरना दे चुके हैं, बल्कि सोमवार को भारत बंद के आह्वान पर पांच जगह रोड जाम भी हुआ। पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से युवाओं को समझाकर जाम खुलवा दिया। अब तक किसी भी प्रदर्शन व रोड जाम पर केस दर्ज करने की नौबत नहीं आई है। ऐसे में पुलिस को विश्वास है कि बुधवार को सांपला में होने वाली बैठक भी शांतिपूर्ण रहेगी। बैठक में भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी सहित अन्य लोगों के भी आने की संभावना है।
वर्जन-
जिले में अग्निपथ योजना को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन हुआ है। पुलिस भी लगातार किसान व युवाओं के संपर्क में है। उम्मीद है बुधवार को सांपला में होने वाली बैठक शांतिपूर्ण रहेगी। साथ ही पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें