22...जिला स्तरीय वर्ग अंडर 11 वर्ष की प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी और ऑफिसियल। स्रोत : कोच
- फोटो : Udhampur news
रोहतक। शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय स्कूली जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में अंडर-11 बालिका वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज में मीनाक्षी प्रथम, निहारिका द्वितीय, लावण्या तृतीय व बैलेंसिंग बीम मीनाक्षी प्रथम, निहारिका द्वितीय, लावण्या तृतीय स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज रिहान प्रथम, मानिक द्वितीय, दक्ष तृतीय और वॉल्टिंग टेबल रिहान प्रथम, विहान द्वितीय, आयुष तृतीय स्थान पर रहीं।
मानव रचना ग्लोबल स्कूल, सुनारिया में आयोजित समापन पर जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, डीपीसी बिजेंद्र हुड्डा, शारीरिक शिक्षक संघ रोहतक के प्रधान विकास (डी.पी.ई.), चेयरमैन सुधीर सिंधु, प्राचार्य धर्मवीर सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।