17...गोकर्ण क्षेत्र में सफाई नहीं होने से पार्क के पास लगे गंदगी के ढेर। स्रोत : नागरिक
- फोटो : Udhampur news
रोहतक। स्वच्छता का दम भरने वाले नगर निगम क्षेत्र के गोकर्ण क्षेत्र सफाई नहीं हो रही है। यहां गोकर्ण पार्क के पास गंदगी के ढेर लगे हैं। गलियों मे गंदा पानी भी जमा है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने से यहां के लोगों में रोष बढ़ रहा है। निवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह सख्त कदम उठाने पर मजबूर होंगे।
गोकर्ण धाम, सरोवर, आंबेडकर भवन, गोकर्ण पार्क के पास धनतेरस पर भी गंदगी का आलम रहा। लोगों का कहना है कि यह समस्या वर्षों पुरानी है लेकिन सांसद और न ही विधायक ने इसकी सुध ली है। ऐसे में दीपावली के बाद इन नेताओं के प्रति सख्त नाराजगी यहां के लोग प्रकट करेंगे। लोगों का कहना है कि वह लगभग चार माह से यहां नर्क का जीवन जी रहे हैं। पहले तो अधिकारी बारिश का बहाना लेते थे अब तो बारिश भी नहीं है फिर भी इस क्षेत्र में सफाई नहीं हो रही।
जगह-जगह पड़ी गंदगी
आंबेडकर भवन के सामने नाले एक साल से टूटे हुए हैं, जगह-जगह टाइल्स एक साल से उखड़ी हुई हैं। पार्क के पास गंदगी के ढेर लगे हैं। यहां सफाई भी ठीक प्रकार से नहीं होती है। रूप नगर में पिछले 4-5 महीने से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आ रही है। नेहरू कॉलोनी में पानी गंदा आ रहा है। नालियों में घास उगी हुई है। प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए भी जनता परेशान हैं। लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए मेयर व नगर निगम आयुक्त को शिकायत दी थी लेकिन अब तक हल नहीं हुआ है।
17...गोकर्ण क्षेत्र में सफाई नहीं होने से पार्क के पास लगे गंदगी के ढेर। स्रोत : नागरिक- फोटो : Udhampur news