फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7वीं क्लास के छात्र-छात्रा ने एक साथ खाई संदिग्ध दवा, हालत स्थिर

Sat, 11 Jul 2015 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
दतौड़ गांव के एक निजी स्कूल में 7वीं कक्षा के एक लड़का और लड़की ने अज्ञात कारणों से संदिग्ध दवा खा ली।
विज्ञापन



दोनों को उल्टी होने पर मामले का खुलासा हुआ। आनन-फानन में दोनों को सांपला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पीजीआई में दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि लड़के के सिर में दर्द में था और वह घर से दवा लाया था। लड़की के सिर में भी दर्द हुआ तो उसने लड़के से मांगकर दवा खा ली।
विज्ञापन


दवा एक्सपायरी डेट की होने के कारण दोनों की हालत बिगड़ गई। हालांकि स्कूल और गांव में अलग-अलग तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है।

घटनाक्रम दतौड़ गांव के ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार दोपहर का है। लंच के बाद 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले दतौड़ निवासी छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उल्टी करने लगा। इसी दौरान इसी कक्षा में दूसरे सेक्शन में पढ़ने वाली पाकस्मा निवासी छात्रा की भी तबीयत बिगड़ गई। छात्र व छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ती देख हड़कंप मच गया। तत्काल दोनों को सांपला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया और सांपला पुलिस भी पीजीआई पहुंच गई।
ये कहानी बता रहा प्रबंधन
स्कूल प्रबंधक सुरेंद्र कौशिक का कहना है कि छात्र के सिर में दर्द था और वह अपने साथ दवा लाया था। सिर में दर्द होने पर गौरव ने वह गोली खा ली। लड़की को भी सिर दर्द की शिकायत हुई तो उसने भी छात्र से लेकर गोली खा ली। दवा एक्सपायरी होने के कारण दोनों को उल्टी होने लगी।
विज्ञापन

पुलिस नहीं ले सकी बयान
दोनो की स्थिति पीजीआई में स्थिर बनी हुई है और अभी बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। पुलिस भी उनके ब्यान नही ले पाई। वहीं स्कूल प्रबन्धन ने पुलिस को दोनों की तबीयत बिगड़ने का कारण एक्सपायरी दवा होना बताया है। पीजीआई पहुंची पुलिस का कहना है कि बच्चों के बयान लेने के बाद ही वस्तुस्थिति का पता चल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें