फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू की प्रो. दीप्ति को इनस्पा लीडरशिप अवॉर्ड से नवाजा

Sat, 25 Jan 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
पांडिचेरी विश्वविद्यालय में प्रो. डाॅ. दीप्ति को सम्मानित करते हुए। स्रोत : एमडीयू
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की प्रो. डाॅ. दीप्ति हुड्डा को पांडिचेरी विश्वविद्यालय में आयोजित दूसरे एओएच इनस्पा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इनस्पा लीडरशिप 2024 अवाॅर्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डाॅ. एल मुरुगन ने प्रो. दीप्ति हुड्डा को इनस्पा लीडरशिप 2024 अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया। इंडियन स्कूल साइकोलॉजी एसोसिएशन (इनस्पा) के अध्यक्ष प्रो. पंच रामलिंगम ने बताया कि इनस्पा लीडरशिप अवाॅर्ड 2009 के बाद मनोविज्ञान विषय को समाज में प्रोत्साहन देने वाले मनोविज्ञान विषयक विद्वानों/विदुषियों और नैदानिक मनोविज्ञान प्रोफेशनल्स को दिया जा रहा है।

मंत्री डाॅ. मुरुगन ने प्रो. दीप्ति हुड्डा को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। प्रो. दीप्ति हुड्डा ने इस लीडरशिप अवाॅर्ड के लिए इनस्पा संगठन और डाॅ. पंचलिंगम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को प्रोत्साहन दिए जाने की विशेष जरूरत है। उन्होंने अपने पीएचडी शोध निदेशक एवं शिक्षक प्रो. नवरतन शर्मा का आभार जताया। डाॅ. दीप्ति हुड्डा मनोविज्ञान विभाग में 2008 से बतौर शिक्षक कार्यरत हैं। इससे पूर्व वर्ष 2006 से 2008 तक वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बतौर प्राध्यापक कार्यरत रहीं। वे एमडीयू के मनोविज्ञान विभाग की एलुमिनी हैं। इसी विभाग से प्रो. दीप्ति हुड्डा ने स्नातकोत्तर और पीएचडी उपाधि प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें