रोहतक। जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनू में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की महिला टीम ने कांस्य पदक जीता है।
कप्तान कुमारी शीना नरवाल बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट रही। एमडीयू की ओर से मुस्कान सांगवान, इशू, कनक सिंघल और दिव्यांशु ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। कोच विजय ने बताया कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, एमडीयू के खेल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र व खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने खिलाड़ियों को शानदार जीत पर बधाई दी। संवाद
बस स्टैंड परिसर में खड़ी जंग लगी बस।