रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण विभाग व विधि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को सेमिनार हुआ। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के प्रारंभ में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनूप सिंह मान ने स्वागत भाषण दिया।
कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने आभार प्रदर्शन किया। मंच संचालन प्रो. दिव्या मल्हान ने किया। कार्यक्रम में ओलंपिक खिलाड़ी सुमित कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कृष्ण कुमार बेदी ने कहा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर ने भारत में ही नहीं, पूरे विश्व को व समूचे मानव जाति के जीवन को आलोकित किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर सामाजिक उत्थान में योगदान दें। उन्होंने कहा कि चाहे पीड़ित-शोषित समाज हो, चाहे महिलाएं हो, चाहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हो, डाॅ. आंबेडकर की संवैधानिक भूमिका से इन सभी को सामाजिक न्याय मिला।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डाॅ. आंबेडकर सही मायने में भारतीय संविधान के रचयिता हैं। डा. आंबेडकर ने भारतीय संविधान के जरिए न केवल राजनीतिक लोकतंत्र बल्कि सामाजिक-आर्थिक लोकतंत्र की नींव भी रखी। इस कार्यक्रम में भंते विनयशील, भंते सुरंदा सुर, स्वामी रामदास हितैषी, जगतगुरु नितिन गिरी महाराज, महंत परशुराम, बोध डाॅ. बुद्ध प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रो. रणदीप राणा, डाॅ. जितेन्द्र ढुल, प्रो. अंजू धीमान, डाॅ. सविता राठी, विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, गैर शिक्षक कर्मी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बस स्टैंड परिसर में खड़ी जंग लगी बस।