फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार कर सकते हैं एमडीयू शिक्षक, चुनाव भी लड़ सकते हैं : गुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी का प्रचार करना व ड्यूटी पर नहीं जाने पर एमडीयू के पांच कर्मचारियों को निलंबित करने व पांच को नोटिस जारी करने पर शिक्षकों ने नाराजगी जाहिर की है। एमडीयू के राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रणबीर सिंह गुलिया ने विवि के कर्मचारियों को चुनाव लड़ने व प्रचार करने का अधिकार होने का दावा किया है। इधर, उपायुक्त ने नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

पूर्व विभागाध्यक्ष ने कहा कि एमडीयू के पांच शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने व बगैर कोई जवाब मांगे निलंबित किया गया है, जबकि पांच शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई शिक्षकों पर अन्याय है। इन शिक्षकों ने नियमित रूप से विश्वविद्यालय की ड्यूटी नियमित रूप से की है। प्रशासनिक कार्य भी किए हैं। इन्हें प्रीजाइडिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी दो दिन ही निभानी थी। शिक्षकों ने इलेक्शन कमीशन के किसी भी नियम की अवहेलना नहीं की है। इन सब के पीछे सत्ता पक्ष के एक कार्यकर्ता ने यह शिकायत दी दी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ एवं हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटीज एवं कॉलेजेस टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन इस गलत कार्य के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हैं। उनका दावा है कि संविधान ने केवल विश्वविद्यालय के शिक्षकों को ही यह अधिकार दिया है। हरियाणा सरकार किसी भी विश्वविद्यालय के शिक्षक को गजटेड अफसर नहीं मानती है। संघ व अन्य संघ प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिवों से बार-बार कहते आए हैं कि विश्वविद्यालय के शिक्षक चुनावी ड्यूटी नहीं देंगे। इधर, उपायुक्त ने अजय कुमार ने कहा कि शिक्षकों के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें