फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो पावर में फाल्ट, पुराना शहर ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मतदान से एक दिन पहले पुराने शहरवासियों को भीषण गर्मी के बीच बिजली कट की मार झेलनी पड़ी। दोपहर दो बजे हुडा काॅम्प्लेक्स का पावर हाउस ब्रेकडाउन होने से बंद हो गया। रात आठ बजे पुराने राजकीय स्कूल का पावर हाउस भी बंद हो गया। देर रात तक बिजली निगम के अधिकारी दोनों पावर हाउस में आए फाल्ट को ठीक करने में लगे थे।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार हुडा काॅम्प्लेक्स के पावर की अंडर ग्राउंड लाइन में दोपहर दो बजे फाल्ट आ गया। गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों ने पुराने गर्वमेंट स्कूल के पावर हाउस से सप्लाई जोड़ दी, लेकिन फाल्ट दूर नहीं हो सका। इसी बीच रात आठ बजे अतिरिक्त लोड के कारण पुराने गर्वमेंट स्कूल के सामने बना पावर हाउस भी फाल्ट होने से बंद हो गया। इससे माता दरवाजा से लेकर हुडा काॅम्प्लेक्स तक की बिजली गुल हो गई। रात 11 बजकर 20 मिनट पर बिजली आई तो लोगों की चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें