13सीटीके02-एमडीयू में छात्र यांशु बड़क को बधाई देते कुलपति प्रो. राजबीर सिंह व अन्य शिक्षक। स्
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र यांशु बड़क का चयन भारतीय नाैसेना में बतौर फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने इस उपलब्धि पर यांशु बड़क को हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने कहा यह उपलब्धि न केवल एमडीयू के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरबीर सिंह, यूआईईटी के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी अरुण हुड्डा ने भी यांशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र यांशु ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों और शिक्षकों को दिया है। संवाद